Aaj Ki Information

Aaj Ki Jankari, Aap Ke Liye

उत्तराखंड में छह मार्च से शुरू होगा टिहरी झील महोत्सव

उत्तराखंड। विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील एक बार फिर साहसिक खेलों और संस्कृति के अनूठे संगम की गवाह बनने जा रही है। 6 से 9 मार्च तक यहाँ ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार झील महोत्सव में वाटर स्पोर्ट्स के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें मास्टर शेफ प्रतियोगिता भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *