देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की एक बेहद संवेदनशील पहल के तहत शुक्रवार को नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बच्चियों के लिए खास दिन रहा। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित ‘एक्सपोज़र विजिट’ के दौरान संवासिनियों को शहर के मॉल ले जाकर बहुचर्चित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर-2’ दिखाई गई। बड़े पर्दे पर फिल्म देख खिले चेहरे नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं को क्रॉसरोड मॉल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर ‘बॉर्डर-2’ का लुत्फ उठाया। फिल्म देखने के दौरान संवासिनियों के चेहरों पर न केवल प्रसन्नता दिखी, बल्कि उनमें एक नया आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी नजर आई। फिल्म के बाद सभी को स्थानीय रेस्टोरेंट में दोपहर का भोजन कराया गया और मॉल का भ्रमण भी कराया गया। मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ इन महिलाओं को सामाजिक वातावरण से जोड़ना और उनमें अपनत्व की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से उन्हें देश की शौर्य गाथा से रूबरू कराया गया, जो उनके मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के लिए जरूरी है। वहीं, बालिका निकेतन की बच्चियों ने भी सिल्वर सिटी में फिल्म देखी और राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन का शैक्षिक भ्रमण किया।
उत्तराखंड में नारी निकेतन की संवासिनियों ने बड़े पर्दे पर देखी ‘बॉर्डर-2’












Leave a Reply