रायपुर के न्याय पंचायत द्वारा में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर में 80 शिकायतें आईं, जिनमें से 35 का मौके पर ही समाधान किया गया।
जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम् और जिलाधिकारी सविन बंसल ने जन समस्याएं सुनीं। शिविर में कृषि विभाग द्वारा मां खेडा सूरी स्वयं सहायता समूह को 80 फीसदी अनुदान पर पावर विडर, चाफ कटर और आटा चक्की दी गई। जय माता महालक्ष्मी समूह को 5 लाख और चार किसानों को 1-1 लाख का ऋण वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 345 लोगों की जांच कर मुफ्त दवाएं दीं। साथ ही, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेशन की सुविधाएं भी मौके पर प्रदान की गई। मालदेवता-द्वारा मार्ग पर नशे और अराजकता की शिकायत पर मंत्री ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही है। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शिविरों के माध्यम से त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन का आभार जताया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शेष शिकायतों के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सीडीओ अभिनव शाह, डीएफओ अमित कवंर, एसडीएम हरिगिरी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. एमके शर्मा, सीईओ वीके ढौंडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, सीएओ देवेन्द्र शर्मा, अशोक गिरी, ब्लॉक प्रमुख सरोजनी जवाडी, मंडल अध्यक्ष उज्जवल नेगी, महामंत्री महेंद्र पुंडीर, शेखर बरमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरुंग शिशिर कान्त, पुष्पेंद्र, ग्राम प्रधान अनुराधा आदि मौजूद रहे।
बहुउद्देशीय शिविर में मौके पर हुआ शिकायतों का निवारण












Leave a Reply